Breaking News

मुख्यमंत्री न बन पाने की खीज जनता पर क्यों निकल रहे हैं नेताजी।– कांग्रेस नेता बृजेश पटेल

सीहोर एमपी विश्वास न्यूज

इस फर तीखी की प्रतिक्रिया देते हुए
सीहोर जिले के कांग्रेस नेता बृजेश पटेल ने मंत्री जी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि आपकी पार्टी ने आपको मुख्यमंत्री नहीं बनाया इसमें जनता की क्या गलती है। आप अपनी खीज क्षेत्र की जनता पर क्यों निकल रहे हैं।

कांग्रेस नेता बृजेश पटेल ने कहा कि प्रहलाद पटेल पिछले कार्यकाल में केंद्र सरकार में मंत्री थे उन्हें संसद की जगह विधानसभा चुनाव लड़ाया गया तब शायद उन्होंने सोचा था कि वह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की दौड़ में है।
परंतु उनकी जगह जूनियर विधायक को मुख्यमंत्री बनाया दिया गया जो माननीय मंत्री जी को नागवार लगा।
पार्टी के फैसले से प्रहलाद पटेल नाराज है।
पार्टी में अपनी बात मनवा नहीं पा रहे तो उसकी खींज जनता पर उतर रहे हैं।
कांग्रेस नेता बृजेश पटेल ने कहा कि
मंत्री जी कभी मतदाताओं को भिखारी तो कभी नौटंकी बाज कहते हैं ,जो कहीं से भी उचित नहीं है।
लोकतंत्र में मतदाताओं को अपनी मांगे शासन के समक्ष रखने का पूरा अधिकार है।
शासन में बैठे सांसद, मंत्री, विधायक जनसेवक है ना की कोई राजा महाराजा उन्हें मतदाताओं के प्रति जवाब देय होना चाहिए।
कांग्रेस मंत्री पहलाद पटेल के इस तरह गैर जिम्मेदार व्यवहार की कड़ी निंदा करती है।

About राजेश माँझी

Check Also

तीन माह का वेतन नहीं मिलने पर 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मंत्री का काफिला रोककर बताई समस्या

इछावर, एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर। सिविल अस्पताल इछावर में कार्यरत 13 आउटसोर्स मल्टीटास्क वर्कर पिछले …