Breaking News

आतंकवादी हमले के विरोध में सीहोर नगर पूरी तरह बंद

कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन, सराफा, होटलें, कोचिंग क्लासेज, शोरूम, किराना सहित सभी दुकाने बंद रही।

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से पूरे देश में आक्रोश है। इस आतंकवादी हमले के विरोध में सीहोर नगर पूरी तरह बंद रहा। नगर के मुख्य बाजारों में दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर सन्नता पसरा रहा। व्यापारी, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने बंद का पूर्ण समर्थन किया। कृषि उपज मंडी सीहोर में ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन ने हमले के विरोध में अपनी गल्ला दुकानें बंद रखी और मंडी में नीलामी कार्य बंद रहा।

कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन, सराफा, होटलें, कोचिंग क्लासेज, शोरूम, किराना सहित सभी दुकाने बंद रही।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी बंद के समर्थन में अपने संस्थान बंद रखे। यहाँ तक कि चाय दुकान, दूध की डेयरी, होटल और दवा दुकानें भी बंद रही , जिसके चलते लोग परेशान भी हुए।

नगर में बड़ा बाजार, कोतवाली चौराहा, मंडी, कस्बा, गांधी रोड, सराफा बाजार, तहसील चौराहा, गंगा आश्रम, सब्जी मंडी, मेन रोड, इंग्लिश पुरा के साथ सभी मुख्य बाजार में दुकानें बंद रही।
इसके साथ ही जिले के आष्टा तहसील में भी व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी।

उल्लेखनीय है कि लग्न सराय के दिन चल रहे हैं, विवाह के मुहूर्त निकले हैं, ऐसे बाजारों में लोग जरूरी सामान की खरीदी के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन बंद के कारण लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ गई। बंद के मद्देनजर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल भी तैनात देखा गया।

बंद का समर्थन करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे, इस दौरान नगर के सराय, कस्बा, मछ्ली बाजार, मुकेरी मोहल्ला में मुस्लिम व्यपारियो ने अपनी दुकानें बंद रखी।
लोगों में इस घटना को लेकर काफी ज्यादा आक्रोश है जिनका कहना है कि सरकार को जवाबी कार्रवाई करना चाहिए ऐसे लोगों को फांसी की सजा देने चाहिए और आतंकवाद का जड़ से खात्मा होना जरूरी हो गया है।

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …