Breaking News

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में इछावर नगर पूरी तरह बंद,

हिंदू संगठनों ने नगर में रैली निकाल कर आतंकवाद का एसडीएम कार्यालय के सामने पुतला दहन कर,राष्ट्र पति के नाम सौपा ज्ञापन

कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन, सराफा, होटलें, कोचिंग क्लासेज, शोरूम, किराना सहित सभी दुकाने बंद रही।

इछावर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

इछावर। कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले से पूरे देश में आक्रोश है। इस आतंकवादी हमले के विरोध में इछावर नगर पूरी तरह बंद रहा। नगर के मुख्य बाजारों में दुकानें बंद रहीं। सड़कों पर सन्नता पसरा रहा। व्यापारी, राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने बंद का पूर्ण समर्थन किया।

नगर के आजाद चौक से रैली की शुरुआत हुई पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए और नगर के प्रमुख मार्गो मैन बाज़ार से होते हुए पुराना बस स्टैंड चौराहे से होते हुए थाना चौराहे से एसडीएम कार्यालय के सामने पुतला दहन कर राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन।

कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन, सराफा, होटलें, कोचिंग क्लासेज, शोरूम, किराना सहित सभी दुकाने बंद रही।
मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी बंद के समर्थन में अपने संस्थान बंद रखे। यहाँ तक कि चाय दुकान, दूध की डेयरी, होटल और दवा दुकानें भी बंद रही , जिसके चलते लोग परेशान भी हुए।

उल्लेखनीय है कि लग्न सराय के दिन चल रहे हैं, विवाह के मुहूर्त निकले हैं, ऐसे बाजारों में लोग जरूरी सामान की खरीदी के लिए पहुंच रहे हैं लेकिन बंद के कारण लोगों को परेशानी भी उठानी पड़ गई। बंद के मद्देनजर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुलिस बल भी तैनात देखा गया।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …