Breaking News

नलजल योजना संचालित फिर भी पीने के पानी को तरसे ग्रामीण….

सीहोर/इछावर एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

सीहोर/इछावर। सीहोर जिले के जनपद पंचायत इछावर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दुदलई में भीषण जल संकट से ग्रामीण जूझ रहे है। ग्रामीणों ने बताया की दोनो गांव दौलतपुर,दुदलई जिसमे रहवासियों की संख्या लगभग 3000 होगी। इन गांवों में पीने के पानी के लिए एक मात्र हैंडपंप दुदलई में है जो पर्याप्त पीने के पानी की जरूरत पूरी करता है।

दुदलई ग्राम के ग्रामीणों ने कहा की नलजल योजना गांव में संचालित है लेकिन थोड़े ही समय के लिए नल से जल आता है जिस कारण से हम लोगो को 1 किलो मीटर दूर हैंडपंप पर पीने के पानी को जाना पड़ता है। यदि नलजल योजना के तहत ठीक तरह से नल आने लगे तो गांव में पानी की समस्या से निजात मिल सकती है। लेकिन जल स्तर कम होने के कारण बोर भी सूख गए हैं। इसलिए पीने के पानी की समस्या है।

दस, पन्द्रह दिन पहले पीने के पानी की समस्या वास्तविक थी, लेकिन अभी वर्तमान में नलजल योजना ठीक ठाक चल रही है।

देवकरण बमानिया
सरपंच
ग्राम पंचायत दुदलई

नलजल योजना संचालित है।कभी कभी किसी कारणवश नल नही चलते। जब गांव में पीने के पानी की समस्या आ जाती है। फिर क़रीब 500 मीटर दूर से हैंडपंप से पीने का पानी लाना पड़ता है।

दिलीप सूर्यवंशी
जीआरएस
ग्राम पंचायत दुदलई

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …