Breaking News

देवीपुरा (अहमदपुर) थाने की निंदनीय घटना के बाद परिजनों का चक्काजाम, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती मौके पर पहुंचे

सीहोर एमपी विश्वास न्यूज,राजेश माँझी

सीहोर।सीहोर ज़िले के देवीपुरा (अहमदपुर) थाने से एक निंदनीय घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप चक्काजाम कर दिया है।

घटना के विरोध में बड़ी संख्या में ग्रामीण सड़कों पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे।

इसी बीच, जिला कांग्रेस सीहोर के अध्यक्ष राजीव गुजराती मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने घटना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की और पीड़ित परिवार को हरसंभव न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया।

राजीव गुजराती ने कहा कि,
“यह केवल एक परिवार का मामला नहीं है, यह पूरे समाज की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था से जुड़ा सवाल है। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।”

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …