5 गांवों के ग्रामीणों और किसानों की विद्युत समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर/ब्रिजिशनगर। आमजन और किसानों की विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से बिजली विभाग द्वारा ग्राम पंचायत सेमली जदीद में “सम्पर्क समाधान अभियान” के तहत शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सेमली जदीद, खेजड़ा, मुवाड़ा, पांगरी जंगल एवं रामगढ़ सहित पांच गांवों के ग्रामीणों और किसानों ने भाग लेकर अपनी विद्युत संबंधी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं।

शिविर में बिजली बिल में नाम परिवर्तन, नए कनेक्शन, बिल संबंधी त्रुटियां, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य शिकायतों से जुड़े दर्जनों आवेदन प्राप्त हुए। कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया, जबकि शेष आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेजा गया।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज