भाऊ खेड़ी ग्राम पंचायत की गौशाला में गायों की मौत,और जिम्मेदार कौन – ये अब बड़ा मुद्दा बनता जा रहा है। भाऊ खेड़ी गौ शाला आजीविका मिशन के अन्तर्गत स्व सहायता समूह संचालित करती है।
यह है वो गौशाला,जहां गायों की सेवा का वादा किया गया, लेकिन हकीकत में मिली मौत।

सीहोर/इछावर,एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी
सीहोर/इछावर।मंत्री शिवराज सिंह चौहान की विकसित भारत, संकल्प यात्रा से एक दिन पहले यहां की सच्चाई संकल्पों की पोल खोल रही है।

7 जून 2025 को इछावर में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान विकसित भारत,संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे।
यहाँ कई गायें मृत मिलीं, और जो जीवित हैं, उनकी हालत बेहद नाज़ुक है। ना चारा, ना पानी, और ना ही कोई देखरेख।

“गौशाला में कोई व्यवस्था नहीं है। बीमार गायों का इलाज नहीं होता। मरे हुए जानवरों को कई दिनों तक उठाया नहीं जाता। विकसित भारत,संकल्प यात्रा हो रही है, लेकिन जमीनी हालात तो देखिए!”
गायों की मौत की खबर ने प्रशासन और गौशाला प्रबंधन की पोल खोल दी है।
जहां एक ओर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान विकसित भारत, संकल्प यात्रा निकाल रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जमीनी सच्चाई कुछ और ही बयान कर रही है।
गौ सेवा सिर्फ मंचों पर भाषण देने और यात्राएं निकालने से नहीं होती, उसे जमीन पर निभाना पड़ता है।
भाऊ खेड़ी की गौशाला से आई ये तस्वीरें सरकार और प्रशासन दोनों से जवाब मांगती हैं।
गौ शाला में 100 गायों की रखने की व्यवस्था है, जिसमे ग्रामीणों द्वारा जबरदस्ती गौ शाला में कमजोर गायों 100 की संख्या से अधिक छोड़ जाते है,जिससे यह स्थिति बनती हैं की कई कमजोर गाय लड़ने झगड़ने में सींग लग जाते है और घाव होने से मर जाती है। इस कारण हमे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है।
धर्मेंद्र उपाध्याय
विकासखंड प्रबंधक
आजीविका मिशन,इछावर
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज