Breaking News

ब्रिजिशनगर में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष — धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

ब्रिजिशनगर में घरेलू विवाद बना खूनी संघर्ष — धारदार हथियार से हमला, आरोपी गिरफ्तार

इछावर एमपी विश्वास न्यूज,राजेश माँझी

इछावर।इछावर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ब्रिजिशनगर मगरटोला में एक गंभीर घरेलू विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें पति ने पत्नी और पुत्र पर धारदार हथियार से प्राणघातक हमला कर दिया।
घटना शुक्रवार की है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर इछावर थाने में तत्काल मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई।
फरियादी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि बबलू बारेला उम्र 35 साल निवासी मगरटोला,ब्रिजिश नगर ने अपनी पत्नी और पुत्र राजेश बारेला पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको सिविल हॉस्पिटल इछावर से हमीदिया हॉस्पिटल भोपाल रेफर किया गया हैं।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने तुरंत संज्ञान लेते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) भैरुंदा विजय कुमार अंभोरे के निर्देशन में विशेष टीम गठित की।
थाना प्रभारी पंकज वाडेकर के मार्गदर्शन में बनी इस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार भी जब्त कर लिया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहा से आरोपी को जेल भेज दिया गया ।


इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में उनि मेहताप वासगे, उनि शिवलाल वर्मा, आरक्षक 666 वीर सिंह, आरक्षक 656 राधेश्याम भिलाला, सै. 1205 कुंदन, सै. 154 हरिओम एवं सै. 419 देवकरण की भूमिका उल्लेखनीय रही।
इछावर थाने में नवागत थाना प्रभारी पंकज वाडेकर द्वारा दिखाई गई त्वरित कार्रवाई ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की मजबूती का संदेश दिया है।आगे की विवेचना जारी है।

About राजेश माँझी

Check Also

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS Construction बना लोगों की पहली पसंद

📰 सीहोर जिले में अब आधुनिक और भरोसेमंद भवन निर्माण की सम्पूर्ण सुविधा — KS …