वन विभाग में रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल, डीएफओ ने की सख्त कार्रवाई
महिला वन कर्मचारी से स्थापना बाबू ने रिलीव करने मांगे पांच हजार
इंटरनेट मीडिया पर आडियो बहुप्रसारित, सौंपी जांच

सीहोर,एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर।सीहोरः जिला मुख्यालय पर अभी स्वास्थ्य विभाग व बिजली विभाग में मनपसंद जगह ट्रांसफर के नाम पर पैसे लेने के आरोप लग रहे थे, वहीं अब वन विभाग में महिला कर्मचारी को रिलीव करने के नाम पर भी पैसे मांगे जा रहे हैं।
जिसका आडियो सोमवार को जमकर वायरल हुआ, जिसके बाद अब डीएफओ इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की बात कह रहे है।
आपस में हुई बातचीत के दो विडियो प्रसारित
उल्लेखनीय है कि वन विभाग सीहोर मुख्यालय पर सहायक ग्रेड-3 महिला कर्मचारी का आडियो बहुप्रसारित हुआ है, जिसमें उसका पति वन विभाग डीएफओ कार्यालय में स्थापन शाखा के बाबू से उक्त महिला कर्मचारी का पति बात करके कह रहा है कि बाबूजी रिलीव करने के पांच हजार रुपये ज्यादा हो जाएंगे। जब आपने अनुकम्पा नियुक्ति में 25 हजार रुपये मांगे तो मैंने दिए, लेकिन अब थोड़ा कम कर लो, जिस पर बाबू
आनाकानी करता हुआ नजर आ रहा है, वहीं इस मामले में दूसरा आडियों भी सामने आया है, जिसमें महिला कर्मचारी का पति कह रहा है कि महिला डीएफओ से मिली थी, जो बात आपसे बात हुई थी, वहीं उन्होंने साहब से बोला।

बाबूजी कह रहे हैं कि चार-पांच दिन में तो रिलीव कर देता, लेकिन पांच हजार में समय ही निकल गया। अब बाबूजी आपसे क्या कहे आप तो शेर-अजगरं जैसा मुह फाड़ रहे है।
आप से जो भी बात हुई, उसकी काल रिकार्डिंग सब कुछ है, लेकिन आप सबके सामने हमारी इज्जत खराब कर रहे है। हमने जैसे-तैस ट्रासफर कराया, लेकिन आप समझ ही नहीं रहे। हम आपके लिए गिफ्ट लेकर आए, लेकिन आप हम पर चढ़ाई कर रहे है।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज