Breaking News

स्व सहायता समूह की 61 दीदियों के पास अब ई-साइकिल

स्व सहायता समूह की 61 दीदियों के पास अब ई-साइकिल

आष्टा में स्व सहायता समूह की 61 दीदियों को प्रदान की गई ई-साइकिल

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 26 जून, 2025

सीहोर।आष्टा में राज्य आजीविका मिशन के तहत ई-साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्त्री प्रोजेक्ट अंतर्गत आजीविका मिशन समूह की 61 दीदियों को इलेक्ट्रिक साइकिल प्रदान की गईं। कार्यक्रम में विधायक गोपाल सिंह इंजिनियर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहे हैं। यह ई-साइकिल समूह की दीदियों को उनका व्यवसाय बढ़ाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उल्लेखनीय है कि सरकार के स्त्री प्रोजेक्ट का उद्देश्य ग्रामीण स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आजीविका के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनकी सामाजिक और आर्थिक उन्नति करना है। यह प्रोजेक्ट पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में ग्रामीण विकास विभाग भारत सरकार द्वारा मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान और केरल में चलाया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के तहत मध्य प्रदेश में केवल सीहोर जिले को चिन्हित किया गया है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई, आष्टा जनपद अध्यक्ष श्रीमती दीक्षा सोनू गुणवान, दारा सिंह पटेल, जनपद सीईओ अमित व्यास सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और स्व सहायता समूह की दीदीयां उपस्थित थीं।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *