आज से 15 जुलाई से 30 जुलाई तक नशा मुक्ति अभियान शुरू,सरकार चला रही जागरूकता अभियान
सीहोर जिले सहित, प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान शुरू,नशे से रहे दूर

सीहोर/मध्य प्रदेश,एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर/मध्य प्रदेश।प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक नशा मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं सहित आमजन को नशे की लत से मुक्त करना और समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाना है।
सरकार द्वारा इस अभियान के तहत स्कूलों, कॉलेजों, पंचायत भवनों, सामुदायिक केंद्रों और सार्वजनिक स्थलों पर विविध गतिविधियाँ जैसे – रैली, पोस्टर प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, जागरूकता भाषण, और शपथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
जनभागीदारी को अभियान का आधार
अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान में पंचायत प्रतिनिधियों, स्वैच्छिक संगठनों, शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता फैलाने के लिए मोबाइल वैन और माइक प्रचार के ज़रिए संदेश पहुँचाया जा रहा है।
मुख्य फोकस – युवा वर्ग और छात्र
अभियान का मुख्य केंद्रबिंदु युवा वर्ग है, जो नशे की चपेट में सबसे जल्दी आता है। विद्यालयों में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है और उन्हें नशा मुक्त भारत निर्माण में सहयोगी बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

पुलिस विभाग द्वारा अन्य विभागों के सहयोग से दिनांक 16.07.25 से 30.07.25
एक दिन-प्रतिदिन के कार्यक्रम-
कार्यक्रम का विवरण
दिनांक
15.07.2025
अभियान के शुभारंभ के पूर्व मीडिया को जानकारी देना व दैनिक समाचार पत्रों के साथ मशामुक्ति संदेश पम्पलेट का वितरण कराना। स्कूल/कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाओं के छात्रों, ग्राम / मगर सुरक्षा समिति के सदस्यों, एम.सी.सी., स्काउट गाइड एवं जनप्रतिनिधियों के साथ गृहद स्तर पर रैली /ग्रग अवेयरनेस रन का आयोजन एवं शपथ दिलवाना।
16.07.2025
स्कूल/कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाओं में नशा के प्रति जन-जागरुकता के विभिन्न कार्यक्रम रील्स, शार्ट फिल्म इत्यादि का आयोजन एवं शपथ दिलवाना।
17.07.2025
स्कूल/कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाओं में नशा के प्रति जन-जागरूकता संबंधी व्याख्यान एवं लघुकृत फिल्म का प्रदर्शन। स्कूल के आस-पास तम्बाकू / सिगरेट की गुमटी न हो, सुनिश्चित करवाना एवं शपथ दिलवाना ।
18.07.2025
झुग्गी झोपड़ी व चिन्हित स्थान (Hotspots) में जागरुकता कार्यक्रम “का आयोजन। नशे के आदी व्यक्तियों एवं परिवार वालों को नशामुक्ति पुनर्वास केन्द्रों की जानकारी व सुझाव देने के साथ एवं शपथ दिलवाना। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से नशे में लिप्त व्यक्तियों को परामर्श एवं चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाना।
19.07.2025
ऑटो / शासकीय परिवहन के वाहनों पर पोस्टर चस्पा करवाना। सामाजिक न्याय विभाग के सहयोग से सार्वजनिक स्थानों पर नुक्कड़ नाटक कराया जाना।
20.07.2025
नशे के विरुद्ध सार्वजनिक स्थानों पर मानव श्रृंखला निर्मित करना एवं जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन।
21.07.2025
स्कूल/कॉलेज एवं शिक्षण संस्थाओं में जागरूकता हेतु चित्रकला, निबंध, पेंटिंग, स्लोगन, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन। छात्रों के माता-पिता/अभिभावकों की जागरूकता हेतु सम्मिलित करना।
22.07.2025
गणमान्य व्यक्ति, खिलाड़ी, और वरिष्ठ अधिकारियों के नशा के विरुद्ध रिकॉर्ड किये गये जन-जागरूकता संदेश का सार्वजनिक स्थानों पर प्रचार प्रसार करना। सोशल मीडिया पर नशे से पीड़ित व्यक्ति द्वारा नशा छोड़ने की मोटिवेशनल स्टोरी को प्रसारित करना।
23.07.2025
जन-जागरूकता की शॉर्ट मूवी व संदेशों को बसों, सार्वजनिक यातायात साधनों, नगर निगम द्वारा लगाई गई स्क्रीन पर प्रचार प्रसार करना।
24.07.2025
पुलिस थाना परिसर में ग्राम / नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को शपथ दिलवाना।
25.07.2025
महिला बाल विकास. के शौर्य दल के सदस्य एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता / सहायिका, ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की सशक्त भागीदारी कर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
28.07.2025
व्यापारी वर्ग, एनजीओ, सोशल ग्रुप के सहयोग से शॉपिंग मॉल, मार्केट, हाट बाजार, शार्वजनिक स्थानो में नशा विरोधी जन संवाद का आयोजन।
27.07.2025
छात्रावास (शासकीय व अशासकीय), धार्मिक संस्थान, जेल, फैक्ट्री, कारखाने आदि स्थानों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजनं।
28.07.2025
अंतरविभागीय (Custom, Excise, Forest, Social Welfara & Health) से समन्वय स्थापित कर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।
29.07.2025
स्थानीय खेल कोच के संयुक्त प्रयास से खिलाड़ियों यो मध्य जन जागरूकता का आयोजन।
30.07.2025
स्थानीय गणमान्य / जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समापन कार्यक्रम का आयोजन। ग्राम/नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों एवं अन्य सक्रिय कार्यकर्ताओं को सम्मिलित किया जाए।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज