पहले ही दिन ई अटेंडेंस प्रणाली का शिक्षको के द्वारा जोरदार विरोध
आखिर शिक्षा विभाग में ही ई अटेंडेंस लागू क्यों ?
पूछता है शिक्षक
एमपी में ” हमारे शिक्षक “मोबाईल एप्लीकेशन से मात्र 3 प्रतिशत शिक्षकों ने ही लगाई ई अटेंडेंस

सीहोर/मध्य प्रदेश एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी
सीहोर/मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश में शिक्षा विभाग में ई अटेंडेंस प्रणाली 1 जुलाई 2025 से लागू की गई। सबसे पहले सार्थक मोबाईल एप्लीकेशन लागू की थी। इसके बाद ” हमारे शिक्षक ” मोबाईल एप्लीकेशन के माध्यम से 23 जून से 30 जून तक ई अटेंडेंस प्रणाली लागू करने के लिए विभाग में ट्रायल किया गया। विभाग ने ट्रायल करके मोबाईल एप्लीकेशन
” हमारे शिक्षक “1 जुलाई से अनिवार्य रुप से लागू कर दिया गया।
1 जुलाई से सुबह 10 से 11 बजे तक एवं शाम 4 से 5 बजे तक स्कूल में लोकेशन पर अपनी ई अटेंडेंस लगानी है। किसी कारण वश अटेंडेंस नही लगने पर उस दिन का वेतन काटा जाएगा।

” हमारे शिक्षक “मोबाईल एप्लीकेशन का पूरे प्रदेश में शिक्षकों ने नाराजगी जाहिर की। प्रदेश के कई विद्यालयों ई अटेंडेंस के विरोध में काली पट्टी बांधकर स्कूल पहुंचे एवं सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
प्रदेश के शिक्षको का कहना है कि यह प्रणाली तकनीकी रूप से न सिर्फ अव्यवहारिक है, बल्कि इससे उनकी गरिमा और आत्मनिर्भरता पर भी असर पड़ रहा है। सरकार से मांग है की इस तरह के फैसलों को वापिस ले। यह प्रणाली को लेकर सरकार के खिलाफ़ कलेक्टर कार्यालय सीहोर में पहुंचकर भी अपनी नाराज़गी दर्ज कराई।
सीहोर जिले में कई स्कूलों में काली पट्टी बांधकर नाराज़गी जताई।सांदीपनि विद्यालय सीहोर में भी सभी शिक्षको ने काली पट्टी बांधकर विरोध किया।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज