महँगी बिजली और किसानों की समस्याओं के लिए कांग्रेस ने किया 16 किलोमीटर का कदमताल
सरकार की तानाशाही ने कर रखा है हर वर्ग को परेशान- राजीव गुजराती सीहोर

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर।केंद्र और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियाँ आज आम जनता बहुत परेशान हैं किसान कर्ज के तले दबा जा रहा है उसे अपने फसल के दाम नहीं मिल रहे हैं आमजन और किसान की समस्याओं को उठाने के लिए आज जिला कांग्रेस कमेटी सीहोर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती के नेत्रत्व में चांदवड़ से श्यामपुर तक 16 किलोमीटर की आमजन किसान न्याय पदयात्रा निकाली इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता नेतागण और किसान शामिल हुए। चांदबड से प्रारम्भ हुई आमजन किसान न्याय पदयात्रा का खजूरिया खंडवा मुंजखेड़ा निवारीया जोड पर जोरदार स्वागत हुआ यात्रा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुणाल चौधरी प्रदेश कांग्रेस महासचिव शैलेन्द्र पटेल किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान प्रदेश कांग्रेस महासचिव सीहोर जिले की प्रभारी जय श्री हरि करण सह प्रभारी दिनेश मेघानी शामिल हुए।
इस अवसर पर श्यामपुर बस स्टैंड पर एक नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में आम नागरिक और किसान शामिल हुए, इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक कुणाल चौधरी ने कहा कि वादा तो किसानों की आय दो गुनी करने का हुआ था लेकिन आज लागत दो गुनी हो गई।किसानों को 6000 सोयाबीन मिलाना चाहिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पूरा तंत्र आज भ्रष्टाचार में लगा है आने वाले समय में जनता इनको जवाब देगी पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि 28 करोड़ की लागत से बनी यह सड़क 28 महीने भी नहीं टिक सकी, इसमें हुए भ्रष्टाचार पर कार्यवाही होनी चाहिए और किसानों की मांग पूरी होनी चाहिए प्रदेश किसान कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान ने कहा कि आज खाद की कमी से शुद्ध प्रदेश का किसान परेशान है सोयाबीन के दाम नहीं मिल रहे और किसानों पर झूठे बिजली के प्रकार सरकार बनवा रही है ।यदि सरकार नहीं जागी तो कांग्रेस प्रदेश में ईट से ईट बजा देगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने अपने संबोधन में कहा कि आज गांव और हर नगर की जनता अनाप-शनाप बिजली बिलों से परेशान है अधिकारी जनता से दूर व्यवहार करते हैं बिजली विभाग को अपनी कर गुजारियो से बाहर आकार आमजनता को बिजली बिलो से राहत प्रदान करनी चाहिए।किसानों को सोयाबीन का दाम ₹6000 मिलना चाहिए और उन्हें पर्याप्त बीमा राशि मिलाना चाहिए राजीव गुजराती ने कहा कि नेशनल हाईवे पर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार सोनकच्छ टोल टैक्स पर 20 किमी तक के रहवासियों को टोलटेक्स में छूट मिलनी चाहिए।इसके बाद 8 सूत्रिय मांगो लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार श्यामपुर को सौपा गया.

इस अवसर पर पद यात्रा करने वालो मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओम वर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष रामनारायण शर्मा, मांगीलाल जाट, राजाराम बड़े भाई, रघुवीर सिंह दागी, राकेश वर्मा, सुनील दुबे,प्रीतम चौरसिया,
गुलाब बाई ठाकुर, ममता कीर, भूरा यादव, निशांत वर्मा, विवेक राठौर,अरविंद चौहान,घनश्याम यादव, जितेंद्र सोभाखेड़ी, इलियास बिट्टी, अशोक भाटी, महेश मुंडीखेड़ी, जगदीश चौहान, देवेंद्र चौधरी, राकेश वर्मा, हर्षदीप राठौर, देवीसिंह तवंर,धनराज पाटीदार, मंशाराम अहिरवार, सुरेश ठाकुर,राहुल ठाकुर, मुरारी वर्मा करंजखेड़ा, भेरूलाल पाटीदार, राम सिंह पटेल, लायक भाई, सतरुद्दीन सरपंच, मंशाराम अहिरवार, बनेसिंह दांगी, मनीष मेवाड़ा, तनिश त्यागी मौजूद रहे।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज