Breaking News

भैरूंदा थाना द्वारा बोरखेड़ा गांव के शासकीय स्कूल में मुस्कान विशेष अभियान अंतर्गत किया कार्यक्रम महिला संबंधी अपराधों एवं सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी

थाना भैरूंदा में आज दिनांक 20 नवंबर को पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्देशित _”मुस्कान विशेष अभियान”_ के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरखेड़ा कला में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें छात्राओं को संपूर्ण प्रदेश में चल रहे इस अभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। महिला अपराध के संबंध में बालक बालिकाओं को जागरूक किया गया व अपराध पंजीबद्ध कराने संबंधी प्रक्रिया एवं उनमे होने वाली सजा के बारे में जानकारी दी। बालिकाओं के अपहरण होने पूर्व व उनकी दस्त्याबी उपरांत होने वाली गतिविधियों एवं बच्चियों को भविष्य में आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी दी गयी। केस स्टडी के माध्यम से बच्चियों को महिला अपराधों के संबंध में जानकारी देते हुए जागरूक किया एवं वह किस तरह से इन अपराधों से अपना बचाव कर सकती हैं इस संबंध में विस्तृत चर्चा की। बालिकाओं को वर्तमान में चल रहे सोशल नेटवर्किंग साइट से होने वाले अपराधों के बारे में जागरूक किया। बालिकाओं को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090 नंबर के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में निरीक्षक घनश्याम दांगी, उप निरी पूजा सिंह राजपूत,आरक्षक रविंद्र व अन्य थाना स्टाफ एवं विद्यालय से प्राचार्य श्रीमति साशीता तोप्पो, श्रीमती संगीता सेन, शिक्षक बलवंत सिंह राजपूत शिक्षक अजय कुमार दुबे, श्रीमती रेवा पवार एवं अन्य शिक्षकगण सहित लगभग 200 छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

About mp vishwas

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *