‘मोक्षदायिनी नर्मदा पर संकट’: फैक्ट्रियों का गंदा पानी, अधूरा पथ मन को व्यथित करता है।
— विक्रम मस्ताल शर्मा
बुधनी से चुनाव लड़ चुके विक्रम मस्ताल उर्फ हनुमान बोले—“नर्मदा को छलनी किया जा रहा”; व्यवस्था पर उठाए बड़े सवाल

बुधनी/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर। माँ नर्मदा की पावन परिक्रमा पूर्ण कर लौटे विक्रम मस्ताल शर्मा ने मंगलवार को शहर के होटल वृंदावन में आयोजित पत्रकार वार्ता में नर्मदा नदी की वर्तमान स्थिति पर गंभीर और चौंकाने वाले आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर फैक्ट्रियों का गंदा पानी सीधे नर्मदा में मिल रहा है, जिससे नदी की पवित्रता और पर्यावरण दोनों पर खतरा मंडरा रहा है।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि परिक्रमा के दौरान जो स्थिति देखने को मिली, वह बेहद चिंताजनक है और इससे श्रद्धालुओं की आस्था आहत हो रही है।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज