Breaking News

15 रुपए शुल्क देकर बनेगा ई-टोकन, 48 घंटे में खाद नहीं लिया तो बुकिंग रद्द

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। किसानों को समय पर और पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा ई-विकास पोर्टल प्रणाली लागू की गई है। इसके तहत कृषि विभाग एवं आत्मा परियोजना के मैदानी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण देकर किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए गए।

ई-विकास पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल और रकबे के अनुसार एक ही बार में आवश्यक उर्वरक बुक कर सकेंगे। किसान मोबाइल से स्वयं ई-टोकन जारी कर सकते हैं, वहीं एमपी ऑनलाइन केंद्रों पर 15 रुपये शुल्क देकर भी टोकन बनवाया जा सकेगा।

सिकमी (बटाईदार) किसान भू-स्वामी की अनुमति से एग्री स्टेक पोर्टल के माध्यम से अधिकृत प्रतिनिधि बनकर उर्वरक बुक कर सकेंगे। वन पट्टाधारी, वृद्ध, दिव्यांग एवं संयुक्त खाताधारी किसानों के लिए भी विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

ऐसे जारी होगा ई-टोकन
किसानों को पहले एग्रीस्टेक पोर्टल पर आधार नंबर के माध्यम से पंजीयन कर फार्मर आईडी बनवानी होगी। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी के जरिए प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद किसान फसल, रकबा और आवश्यक उर्वरक का चयन कर नजदीकी वितरण केंद्र से खाद बुक कर सकेंगे।

जारी ई-टोकन के बाद किसान को 2 दिन के भीतर चयनित केंद्र से खाद उठाना होगा। निर्धारित समय में खाद नहीं लेने पर टोकन स्वतः निरस्त हो जाएगा। नई व्यवस्था से किसानों को वितरण केंद्रों पर लंबी लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

कृषि विभाग ने जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उनसे जल्द पंजीयन कराने की अपील की है। विशेष परिस्थितियों में एसडीएम की अनुमति से बिना फार्मर आईडी भी टोकन जारी करने की सुविधा दी गई है।

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *