शौचालय,स्वच्छता,प्रधान मंत्री आवास योजना को लेकर ग्रामीणों ने लगाए सरपंच/सचिव पर आरोप
ग्राम पंचायत पर लगे रिश्वत के आरोप प्रधान मंत्री आवास योजना के नाम पर 1000 रू ग्राम पंचायत ने लिए।
सीहोर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर।मामला सीहोर जनपद के ग्राम पंचायत सौठी का है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में स्वच्छता को लेकर कहीं कोई काम नहीं हुआ है नालियों में पानी का भराव है जिससे मच्छर पैदा होते हैं और ग्रामीणों को कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है।सफाई कर्मी भी सफाई नही करता। हमे ही नालियों की सफाई करना पड़ती है।वही ग्रामीणो ने कहा स्वच्छता को लेकर,शौचालय को लेकर भी पंचायत सुनवाई नहीं करती। वही ग्रामीण प्रधान मंत्री आवास के नाम पर 1000रू रिश्वत की तौर पर पंचायत में लिए जाते है। इसके बावजूद भी प्रधानमंत्री आवास नही दिया जाता।गांव में स्वच्छता को लेकर कोई काम काज नही हुआ। गांव की नालिया में गंदे पानी का भराव है जिससे मच्छर पैदा होते हैं और ग्रामीण को कई बीमारियों का शिकार होना पड़ता है। नलजल योजना के तहत गांव में पाइप लाइन डालने का काम चल रहा है। छः महीने से नाली खोद रखी है लेकिन अभी तक उसमे पाइप नही डाला है। पंचायत के इस तरह के लापरवाह कार्य है। समय पर पंचायत भी नही खुलती हैं।

मौके पर मौजूद ग्रामीण
महेश नामदेव,नन्नूलाल, जगदीश गिरी, छोटे लाल,प्रभुदयाल, तीरथ सिंह दांगी,आनंद दांगी, मोहन सिंह नामदेव, विक्की नाथ, मथरा प्रसाद अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
एक रुपए भी आवास के नाम पर किसी भी ग्रामीण से नही लिया।और मेरी पंचायत में तीन चार आवास आए है। मैने किसी हितग्राही से कोई पैसा नहीं लिया। मुझ पर जो आरोप है वह झूठे है।
बृजेश कुमार अहिरवार
सरपंच प्रतिनिधि
ग्राम पंचायत सौठी

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज