

अन्न दाता परेशान,नही मिल रहा गेहूं में सिंचाई का पानी,दबंगईयो ने कई किसानो का नहर का पानी रोका, आख़िर जिम्मेदार कौन
दबंगईयो ने कई किसानो का रोका पानी, गेहूं की फसल में नही मिल पा रहा सिंचाई का पर्याप्त पानी
सीहोर,एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर। सीहोर जिले की ग्राम पंचायत अरनिया जौहरी के सैकड़ों आष्टा स्थित जल संसाधन विभाग के कार्यालय पहुंचे जो उन्होंने एसडीओ को ज्ञापन सौंप कर छापर जलाशय ओर उसकी नहर पर कुछ स्थानीय लोगों ने कब्जा कर लिया है और नहर से पानी को आगे नहीं जाने दे रहे हैं जिनके द्वारा बिल्डिंग कर दी गई है और डैम के गेट बंद कर दिए गए हैं 2000 से नहर का पानी आगे के ग्रामीणों के पास नहीं पहुंच पा रहा है और ग्रामीण गेहूं की फसल में सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं सैकड़ो एकड़ जमीन सिंचित नहीं हो पा रही है। किसानों की फसल बेकार हो रही है लेकिन विभाग है कि जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज