लापरवाही: शराब खरीदने गए लोगों ने रोड पर गाड़ी करी थी पार्क,टक्कर मारकर भाग रहा था ट्रक ड्राइवर

इछावर राजेश माँझी, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर।शुक्रवार को शाम करीब 7:00 बजे नगर के बीचो-बीच नादान रोड पर एक बड़ा हादसा ट्रैक्टर संचालक की सूझबूझ से बिना किसी जनहानि के घटित हुआ हादसा इतना भीषण था कि इसमें तीन वाहन आपस में एक दूसरे से टकराया लेकिन गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जन हानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि गायत्री मंदिर के सामने एक ट्रक खड़ा हुआ था।वहीं एक ट्रक नादान तरफ से आ रहा था,तो वही एक ट्रैक्टर ट्राली सीहोर तरफ से आ रही थी संचालक अनियंत्रित गति से ट्रक चला रहा था और जिसे देखकर साफतौर पर अंदाजा लगाया जा सकता था कि यह किसी न किसी को टक्कर मार ही देगा। इसी दौरान ट्रैक्टर संचालक ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए आपने आप को बचाते हुए ट्राली ट्रैक्टर को घुमा लिया जिससे आनियंत्रित ट्रक चालक ट्राली के पीछे टक्कर मारते हुए। नजदीक की नगर परिषद द्वारा निर्माण की गई दुकानों में घुस गया । इस पूरे घटनाक्रम में दुकानों के सामने खड़ी एक दो पहिया वाहन बाइक चपेट में आने से चकनाचूर हो गई। टक्कर मारने वाला ट्रक ड्राइवर और क्लीनर दोनों ही मौके से फरार हो गए हादसा होते ही मौके पर भीड़ का हुजूम उमर पड़ा। बाद में मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और हालात पर काबू पाया गया।

इस कारण हुआ हादसा
नादान रोड पर स्थित शराब के ठेके पर रात्रि के समय लोग रोजाना हाईवे पर ही अपने वाहन खड़े करके शराब खरीदते हैं। इस दौरान हाइवे पर अवैध पार्किंग की जाती है। जिसके चलते नादान तरफ से आ रहा ट्रक संचालक ने रोड पर खड़े एक दो पहिया वाहन को टक्कर मार दी जिसपर लोगों ने हंगामा किया और ट्रक ड्राइवर को मारने के लिए दौड़ पड़े ट्रक ड्राइवर अपने आप को बचाने के लिए तेज रफ्तार में ट्रक को भागने लगा और गायत्री मंदिर के सामने आकर यहां बड़ा हादसा घटित हुआ गौरतलब है कि नगर में लगातार रोड सहित कई जगहों पर अवैध पार्किंग का विरोध किया जा रहा है लेकिन उसके बाद भी कोई भी जिम्मेदार आला अधिकारी इस भीषण समस्या की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं जो की साफ तौर पर एक बड़े हादसे को खुला निमंत्रण है।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज