Breaking News

नरवाई जलाने पर एफआईआर दर्ज

सीहोर एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 23 मार्च, 2025

सीहोर जिले के भैरूंदा जनपद के प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी आशोक मिश्रा की सूचना पर ग्राम हालियाखेड़ी निवासी किसान शंकरलाल के विरूद्ध खेत की नरवाई जलाने पर भैरूंदा थाने में बीएनएस की धारा-223 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। किसान शंकरलाल द्वारा मूंग की फसल बोने के लिये जानबूझकर गेहूँ की नरवाई में आग लगाई गई थी।

उल्लेखनीय है कि नरवाई जलाने से हानिकारक गैसों का उत्सर्जन होता है, जिससे पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इस बात को दृष्टिगत रखते हुए खेत में नरवाई जलाने को प्रतिबंधित किया गया है। नरवाई जलाना कृषि और पर्यावरण दोनों के लिए हानिकारक है। इसके कारण विगत वर्षों में गंभीर अग्नि दुर्घटनाऐं घटित हो चुकी हैं तथा व्यापक संपत्ति की हानि भी हो चुकी है। नरवाई जलाने से खेत की मिट्टी में प्राकृतिक रूप से पाये जाने वाले लाभकारी सूक्ष्म जीवाणु नष्ट हो जाते है, जिससे खेत की उर्वरक शक्ति घट जाती है और उत्पादन प्रभावित होता है।खेत में पड़ा कचरा, भूसा, डंठल सड़ने के बाद भूमि को प्राकृतिक रूप से उपजाऊ बनाते हैं, इन्हें जलाकर नष्ट करना उर्जा को नष्ट करना है।

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …