Breaking News

जिला पंचायत सीईओ ने किया एनआरएलएम के तहत संचालित आजीविका गतिविधियों का अवलोकन

लखपति सीआरपीओ की बैठक में जिला पंचायत सीईओ ने दिए आवश्यक निर्देश

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 14 अप्रैल, 2025

जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने सीहोर स्थित महिला किसान फॉर्मर एफपीओ के कार्यालय एवं आउटलेट का निरीक्षण कर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों का अवलोकन किया। जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने कंपनी की बोर्ड आफ डायरेक्टर से कंपनी द्वारा किये जा रहे कार्यो के संबंध में विस्तार से चर्चा की तथा व्यवसाय एवं जैविक उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित आजीविका मार्ट, सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र, पानी पाउच पैकिंग यूनिट, साबुन यूनिट एवं सिलाई यूनिट का भी अवलोकन किया।

जिला पंचायत सीईओ लखपति सीआरपीओ की बैठक में हुई शामिल

जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र में लखपति सीआरपीओ की मासिक समीक्षा बैठक में जिले में संचालित लखपति इनिशिएटिव प्रोग्राम की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने डिजिटल आजीविका रजिस्टर में एंट्री पूर्ण करने एवं लखपति दीदी कार्ययोजना को विभागीय कन्वर्जेंस के माध्यम से कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग के उप संचालक केके पांडे, एनआरएलएम के डीपीएम दिनेश बर्फा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …