Breaking News

कांग्रेस नेताओं के खिलाफ E D की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

कांग्रेसियों द्वारा नारे लगाए जा रहे थे
“मोदी तेरी ताना शाही नहीं चलेगी”,
“मोदी जब-जब डरता है, ई .डी को आगे करता है”,

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर। 11 साल पुराने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के विरुद्ध प्रवर्तन निदेशालय(E D) द्वारा चार्जशीट पेश किए जाने के मामले में तूल पकड़ लिया है।
कांग्रेस द्वारा इसे केंद्र कि भाजपा सरकार द्वारा जानबूझकर बदले की कार्रवाई बताया जा रहा है।
इस सिलसिले में आज पूरे देश में जिला मुख्यालय पर कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।


सीहोर जिला मुख्यालय पर
कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने तहसील चौराहे पर एकत्रित हुये।
फिर नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में तहसील कार्यालय पहुंचे एवं तहसीलदार को ज्ञापन सोंपा।

कांग्रेसियों द्वारा नारे लगाए जा रहे थे
“मोदी तेरी ताना शाही नहीं चलेगी”,
“मोदी जब-जब डरता है, ई .डी को आगे करता है”,

कार्यकर्ता अपने हाथ में कांग्रेस के झंडे E D और भाजपा के गठजोड़
को दर्शाती हुये पोस्टर लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे।

प्रदर्शन में मुख्य रूप से प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी सदस्य डा. बलवीर तोमर, ए.आई.सी.सी .मेंबर हरपाल ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, सीहोर शहर कांग्रेस अध्यक्ष निशांत सिंह, पूर्व पार्षद घनश्याम यादव,
आष्टा से जितेंद्र शोभा खेड़ी, कमल सिंह चौहान, देवराज परमार, चेतन दरबार, इछावर से बलवान पटेल, ईश्वर सिंह ठाकुर, घनश्याम मीणा, मनोज पवार, सोंडा से संतोष वर्मा, अहमदपुर से देवी सिंह तंवर, श्यामपुर से रामनारायण शर्मा,कांग्रेस नेता प्रीतम दयाल चौरसिया, राजाराम कसोटिया,के.के. रिछारिया, राजेंद्र वर्मा, राकेश वर्मा, सुनील दुबे, आशीष गहलोत,पवन राठौर, सुरेश राठौर बाबा, पंकज शर्मा,कमलेश चांडक, राजकुमार तुलसी राठौर, मनीष मेवाड़ा, सर्वेश व्यास, लकी सक्सेना, मुस्तफा अंजुम, पार्षद माजीद अंसारी, पार्षद हसीन हैदर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

About राजेश माँझी

Check Also

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता …