Breaking News

मुख्यमंत्री डॉ यादव 06 औद्योगिक इकाइयों को वितरित करेंगे आशय पत्र

मुख्यमंत्री डॉ यादव 06 औद्योगिक इकाइयों को वितरित करेंगे आशय पत्र

सीहोर जिले में होगा लगभग 1440 करोड़ रूपये का औद्योगिक निवेश, लगभग 1165 रोजगार के नए अवसर होंगे उपलब्ध

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर, 01 अगस्त, 2025

सीहोर।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का 02 अगस्त को सीहोर स्थित औद्योगिक क्षेत्र बड़ियाखेड़ी में कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में प्रात: 11 बजे मुख्यमंत्री डॉ यादव लगभग 1406 करोड़ रूपये निवेश की औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम में औद्योगिक इकाइयों के लिए भूमि के आशय पत्र भी वितरित किए जाएंगे, जिससे यहां लगभग 33 करोड़ 85 लाख रूपये का निवेश होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सीहोर जिले में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना और विकास को गति प्रदान करना है। इन औद्योगिक इकाइयों से सीहोर जिले में 1165 रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

इन औद्योगिक इकाइयों का होगा भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीहोर में आयोजित कार्यक्रम में 04 औद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन करेंगे। इन इकाइयों में सीहोर जिले में लगभग 1406 करोड़ रूपये का निवेश होगा और 854 रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। जिन ऑैद्योगिक इकाइयों का भूमिपूजन होगा उनमें ये इकाइयां शामिल हैं।

वान्यावेदा ग्रीन्स जो (झिलेला) सीहोर में 20.020 हेक्टेयर में स्थापित होगी। इसमें 115 करोड़ रुपये के निवेश से फ्रूट निर्माण इकाई स्थापित होगी। जिससे 100 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी प्रकार बारमॉल्ट माल्टिंग इंडिया प्रा.लि. (बड़ियाखेड़ी फेस.2) 10.250 हेक्टेयर में स्थापित होगी। इसमें 400 करोड़ रुपए के निवेश से देश की सबसे बड़ी माल्ट निर्माता कंपनी की इकाई स्थापित होगी। जिससे 350 लोगों को रोजगार मिलेगा। सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशन लि. (जहांगीरपुरा) सीहोर में 18.260 हेक्टेयर में 888 करोड़ रुपए के निवेश से एशिया की सबसे बड़ी ट्रांसफार्मर इकाई स्थापित होगी जिसमें 394 लोगों को रोजगार मिलेगा। इसी प्रकार श्री कृष्णा इंडस्ट्रीज (बड़ियाखेड़ी) सीहोर 0.476 हेक्टेयर में 3 करोड़ रुपए के निवेश से बेवरेजेज निर्माण इकाई स्थापित होगी। जिससे 10 लोगों को रोजगार मिलेगा।

इन औद्योगिक इकाइयों को वितरित होंगे आशय पत्र

मुख्यमंत्री डॉ यादव सीहोर में आयोजित कार्यक्रम में 06 औद्योगिक इकाइयों को आशय पत्र वितरित करेंगे, जिनमें आरटीडीबी इंडस्ट्रीज, स्वाति सोनी, संजय कुमार, अमित मूंदड़ा, प्रकाश पैकेजिंग और आरना वेंचर्स शामिल है। इन इकाइयों में सीहोर जिले में लगभग 33 करोड़ 85 लाख रूपये का निवेश होगा और 311 रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।

About राजेश माँझी

Check Also

आकाशीय बिजली का कहर: सिराड़ी में 18 वर्षीय युवक झुलसा मौत, वही लसुड़िया गोंडी में 20 वर्षीय युवक की मौत

सीहोर/इछावर: एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क: 9200718280 सीहोर/इछावर।इछावर तहसील क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और गरज-चमक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *