Breaking News

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण

हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर,14 अगस्त,2025

सीहोर।हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत कलेक्टर बालागुरू के. तथा कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर 50 अधिक प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर कलेक्टर बालागुरू के. ने कहा कि वृक्ष ही हमारे जीवन का आधार है।

वर्तमान में पृथ्वी पर कम हो रही हरियाली के कारण हमें इसके कई दुष्परिणाम देखने मिल रहे हैं। पौधरोपण करना एवं उसकी रक्षा करना हम सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। हमारे आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए पर्यावरण को बचाना हम सबकी महती जिम्मेदारी है। पौधे लगाकर हम अपने वर्तमान के साथ ही भविष्य को भी संरक्षित करते हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *