Breaking News

“शहर में स्मार्ट मीटर की लूट, गांव में अंधेरा और कटौती की मार – रात 3 बजे से गुल बिजली, मच्छरों के सहारे नींद तलाशते ग्रामीण”

“शहर में स्मार्ट मीटर की लूट, गांव में अंधेरा और कटौती की मार – रात 3 बजे से गुल बिजली, मच्छरों के सहारे नींद तलाशते ग्रामीण”

ग्राम सेमली जदीद सहित आसपास के गांवों में रात 3 बजे से लाइट गुल
ग्रामीण परेशान

इछावर/सीहोर,एमपी विश्वास न्यूज, राजेश माँझी

इछावर/सीहोर।शहरों में स्मार्ट मीटर के नाम पर जनता की जेब काटी जा रही है, तो दूसरी तरफ गांवों में रात-दिन बिजली कटौती कर ग्रामीणों को नरक जैसा जीवन जीने पर मजबूर किया जा रहा है। प्राइवेट कंपनी की मनमानी ने हालात ऐसे बना दिए हैं कि लोग पूछने लगे हैं – क्या बिजली बेचने का ठेका लोगों को सताने के लिए दिया गया है?

गांव में हालात इतने बदतर हैं कि रात 3 बजे से बिजली गायब हो जाती है। पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता है और लोग मच्छरों के हमले झेलते हुए रात काटने को मजबूर हैं। दिन में भी घंटों कटौती कर कंपनी आमजन को खुला चूना लगा रही है।

ग्रामीण पूर्व सरपंच देवनारायण प्रजापति,लखन शर्मा,योगेश शर्मा, प्रदीप वर्मा,मेम्बर राजेन्द्र वर्मा (ट्रेलर) आदि ने कहा की रात 3 बजे से लाइट गुल है। रात भर मच्छरों ने नही सोने दिया। जब नल आते है तब भी उस समय भी लाइट कटौती प्रीतिदिन् की जाती है। रोज इसी तरह परेशान किया जा रहा है। वही बिजली के बिल समय पर लिए जा रहे है, लेकिन कटौती मनमर्जी अनुसार की जा रही है। आख़िर ज़िम्मेदार कौन

ग्रामीणों का गुस्सा अब फूटने लगा है। उनका कहना है – “स्मार्ट मीटर शहर वालों को लूटने का हथियार है और कटौती गांव वालों को सताने का ज़रिया… आखिर जवाबदेही किसकी है? सरकार की, या प्राइवेट कंपनी की?”

जनता सवाल पूछ रही है कि स्मार्ट इंडिया और डिजिटल इंडिया का ढोल पीटने वाले हुक्मरान क्या गांव की अंधेरी गलियों में झाँकेंगे? या फिर ये खेल सिर्फ कंपनियों की तिजोरी भरने तक ही सीमित है?

पानी गिर रहा होगा, कई से लाइट फॉल्ट होगी, मै दिखवाता हूं और जल्द चालू करवाता हू।

मेवा लाल
जेई
बिजली वितरण केन्द्र ,ब्रिजिश नगर

About राजेश माँझी

Check Also

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *