Breaking News

झोलाछाप डॉक्टर ने पिपरिया निवासी दो वर्षीय बच्ची को गलत इंजेक्शन लगाने से मौत,

झोलाछाप डॉक्टर ने पिपरिया निवासी दो वर्षीय बच्ची को गलत इंजेक्शन लगाने से मौत,

परिजनों की गुहार – ‘कोई सुनने वाला नहीं’

पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल और कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने घर जाकर जताई संवेदना,की सख़्त कार्यवाही की मांग,

पिपरिया/बरखेड़ी, एमपी विश्वास न्यूज

पिपरिया(जिला सीहोर): गांव पिपरिया निवासी कन्हैया कुशवाहा की दो वर्षीय बेटी की एक कथित गलत इंजेक्शन से मौत हो गई। यह ह्रदयविदारक घटना पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का कारण बन गई है।

बच्ची के परिजनों का कहना है कि इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई और गलत इंजेक्शन देने से उसकी जान चली गई। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उन्होंने कई बार अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। “हमारी कोई सुनने वाला नहीं है,” परिजनों ने रोते हुए कहा।

घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व कांग्रेस विधायक शैलेन्द्र पटेल और कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजीव गुजराती पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने बच्ची की असामयिक मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इस दौरान उन्होंने प्रशासन और शासन से तत्काल सख़्त कार्यवाही की मांग की। उन्होंने कहा,

“यह एक बच्ची की जान का मामला है, जिसे लापरवाही से गंवा दिया गया। दोषियों पर कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों।”

About राजेश माँझी

Check Also

17 दिन में नकबजनी का खुलासा: इछावर पुलिस ने 7 लाख का माल बरामद कर चार आरोपियों को दबोचा

सोने के जेवर, नगदी बरामद; तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *