Breaking News

लालच देकर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने वालों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

लालच देकर जबरदस्ती धर्म परिवर्तन कराने वालों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

घटना का संक्षिप्त विवरण – आवेदक सुरेश बारेला एवं बने सिह विश्वकर्मा ने एक लिखित आवेदन पत्र थाना कोतवाली मे पेश किया जिसमे आरोपियों महेश, गोपाल एवं प्यार सिह ने तबियत ठीक करने एवं मेडिकल दवाईया फ्री करने एवं आर्थिक सहायता का प्रलोभन देकर पिछले 15 दिनो से प्रार्थना सभा मे बुलाया एवं दिनांक 29/10/25 को रात 8 बजे आरोपियो द्धारा आवेदक व उसके साथी बने सिह को धर्म परिवर्तन करके ईसाई बनने को कहा गया, बाईबिल एवं अन्य किताबे पढने को मना करने पर गालिया देकर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 731/2025 धारा 296, 351(2) BNS एवं 3(1)(a), 5 मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम, 2021 का कायम कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही- मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक शुक्ला के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक डॉ अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली रवींद्र यादव के नेतृत्व में थाने की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपीगण को कोतवाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय सीहोर पेश किया गया जहां से आरोपियों का जेल वारंट बनने से जिला जेल सीहोर में दाखिल किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी – 1-महेश बारेला पिता खौमसिह बारेला निवासी फागिया थाना इछावर
2-गोपाल बारेला पिता पाड्या बारेला निवासी कौसम्बी जिला खरगौन
3-प्यार सिह बारेला पिता खुमानसिह बारेला निवासी दीवाल पंढाना जिला खण्डवा

महत्वपूर्ण भूमिका – निरीक्षक रविंद्र यादव, उप निरीक्षक श्याम सूर्यवंशी, सहाउपनिरी. पातीराम पाटिल, प्र.आ. रुपेश वर्मा, प्रआर. विद्यासागर, प्रआर. मृत्युंजय तिवारी, आर.अमन दुबे,आर.सूरज आरक्षक सतीश , आरक्षक जितेंद्र परमार आदि

About राजेश माँझी

Check Also

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को मिलेगी नई मजबूती

असम विधानसभा चुनाव: कांग्रेस सेवा दल ने गणेश तिवारी को बनाया राष्ट्रीय पर्यवेक्षक, संगठन को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *