मासिक बैठक का आयोजन
बैठक की अध्यक्षता बीआरसीसी सुभाष चंद्र दुबे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह नेटी ने की।
ब्लॉक इछावर की मासिक समीक्षा बैठक संपन्न,मिशन अंकुर के अंतर्गत जनपद शिक्षा केंद्र इच्छावर
बैठक में सामग्री वितरण, मध्यान भोजन, नामांकन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता योजना व उसका क्रियान्वयन, एफएलएन मिशन अंकुर, मेंटरिंग,मासिक आकलन, चाइल्ड ट्रैकिंग, सहित तमाम बिंदुओं पर मंथन।

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर।जनपद शिक्षा केंद्र इछावर में दिसंबर माह की विकासखंड स्तरीय मासिक संख्या बैठक संपन्न हुई| बैठक की अध्यक्षता बीआरसीसी सुभाष चंद्र दुबे एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानसिंह नेटी ने की बैठक में जन शिक्षकों से शैक्षिक व प्रशासनिक गतिविधियों पर विस्तार चर्चा की गई| इस दौरान सामग्री वितरण, मध्यान भोजन, नामांकन, विद्यार्थियों की उपस्थिति, शैक्षिक गुणवत्ता योजना व उसका क्रियान्वयन, एफएलएन मिशन अंकुर, मेंटरिंग,मासिक आकलन, चाइल्ड ट्रैकिंग, सहित तमाम बिंदुओं पर मंथन हुआ| बीआरसीसी सुभाष चंद्र दुबे ने निर्देश दिए की सभी जनशिक्षक शाला अवलोकन के दौरान मेंटरिंग कार्य शत प्रतिशत करना सुनिश्चित करें तथा शिक्षक कक्षाओं का संचालन पाठ योजना अनुसार करें ।बैठक में जिले के प्रतिनिधि डाइट से FLN के आवश्यक बिंदुओं पर निर्देश दिए तथा सभी जनशिक्षकों व BAC को अकादमिक बिंदुओं पर जानकारी दी।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज