Breaking News

अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, बाइक के साथ चार सागौन सिल्लियाँ जप्त

अवैध लकड़ी तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, बाइक के साथ चार सागौन सिल्लियाँ जप्त

इछावर रेंजर चंद्र सिंह को मुखबीर से सूचना मिली,तत्काल टीम गठित कर की कारेवाई, अंधेरा का फ़ायदा उठाकर वन माफिया मौके से फरार

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
राजेश कुमार माँझी

इछावर।इन दिनों क्षेत्र में लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं हरे भरे जंगल से लकड़ी काटकर कर रहे हैं,अवैध परिवहन कर रहे हैं ऐसे ही मामला सामने आया है इछावर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाली रेंज ब्रिजिश नगर की बीट से गुरुवार शुक्रवार की बीती रात को क़रीब 11 बजे इछावर रेंजर चंद्र सिंह को मुखबीर से सूचना मिली कि ब्रिजिश नगर से बलोडिया की ओर से एक बाइक जा रही है,जिस पर सागौन की सिल्ली बंधी हुई है,वही सिंह ने वन टीम गठित कर मौके पर भेजा।जहां से एक बाइक सहित 4 नग सागौन की सिल्ली जप्त की।

मौके से रात का अंधेरे का फायदा उठाकर लकड़ी माफिया फरार हो गया। बाइक की कीमत₹10700 और 4 नग सागौन की लकड़ी की कीमत₹4300 सरकारी हिसाब से बताई गई कार्यवाही में उपस्थित रहे डिप्टी रेंजर अशोक चौहान,वनरक्षक राहुल गौर,अमित कुमार रमेश राजेश करण आदि उपस्थित है।

वन परिक्षेत्र अधिकारी का कहना है कि हमारे द्वारा लकड़ी माफिया एवं अतिक्रमण माफिया के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है जिसमें किसी भी लकड़ी माफिया को बक्सा नहीं जाएगा उक्त संबंध में रात को एक बाइक सहित लकड़िया जप्त की है मौके से रात का अंधेरा का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गया है पर उसकी तलाश में हम झूठे हैं

अशोक चौहान उप वन परिक्षेत्र अधिकारी ब्रिजिश नगर

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *