Breaking News

फुले दंपत्ति को भारत रत्न केंद्रीय मंत्री शिवराज को सौंपा ज्ञापन

भैरूंदा :- सांसद कप खेल महोत्सव में पधारे केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को संयुक्त माली सैनी, कुशवाह समाज द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।।*ज्ञापन इस प्रकार था संयुक्त माली समाज जिसमें माली, सेनी, महाजन, मेवाडा, कुशवाह, रामी, सगरवंशी, मालाकार, फुल माली आदि शाखाएँ सम्मिलित हैं। हमारी संस्था समाज उत्थान के लियें संकल्पित हैं।*केंद्रीय कृषि मंत्री को 3 जनवरी सावित्री बाई फुले जयंती पर डाली गई पोस्ट से भी अवगत कराया महात्मा ज्योतिबा फुले ने अपनी पत्नी सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर समाज की कुरीतियों से लड़कर सती प्रथा पर रोक लगाया,नारी शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों के लिए प्रथम विद्यालय खोला था समाज को एक नई दिशा दी उन्हें देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया जाए।फुले दम्पति के योगदान को स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए समाज उनके योगदान को कभी भूला न पाए, केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही दिल्ली बात करके मंथन करेंगे।।*ज्ञापन देने वालों में समाज सेवी बिहारी लाल सैनी,भाजपा नेता प्रीतम कुशवाह, दीनबंधु कुशवाह, देवीसिंह राजौरिया, रोहित सैनी, अजय सैनी, अभिषेक सैनी, बबलेश सैनी, जगदीश सैनी एवं विकास सैनी सहित समाज जन उपस्थित रहे।।*

About mp vishwas

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *