दूर-दराज से पहुंचेंगे श्रद्धालु, चल समारोह के बाद भजन-कीर्तन, यज्ञ और भंडारे का होगा आयोजन

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
संपर्क,9200718280
इछावर। नगर के रुणिचा धाम मुकातीपुरा में वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी बाबा रामदेव का चल समारोह एवं निशान यात्रा निकाली जाएगी। सोमवार, 21 सितंबर को आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में दूर-दराज से श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

चल समारोह एवं निशान यात्रा सुबह करीब 9 बजे रुणिचा धाम मुकातीपुरा से प्रारंभ होगी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जुम्मा चौक, मुख्य पान चौराहा, पिंजारपुरा, खेड़ीपुरा, बाल विहार, पुराना बस स्टैंड और वर्मा चौक से होकर पुनः रुणिचा धाम पहुंचेगी।

रुणिचा धाम पहुंचने के बाद बाबा रामदेव के भजन-कीर्तन एवं यज्ञ का आयोजन होगा। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजन में यज्ञ गुरु पंडित आचार्य हिमांशु त्रिवेदी एवं सतीश शर्मा की भूमिका रहेगी, जबकि मुख्य संरक्षक आचार्य पंडित आनंद मोहन शुक्ला रहेंगे।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज