मांझी समाज की एकता की पुकार, सामुदायिक भवन की मांग, समाहित जातियों को जनजाति दर्जा दिलाने की उठी आवाज
सीहोर-समाज की एकजुटता के साथ हुई महत्वपूर्ण पंचायत

सीहोर एजेंसी,एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर। सिद्धपुर मांझी आदिवासी समाज संघ की एक महत्वपूर्ण पंचायत रविवार को शहर के सैकड़ाखेड़ी रोड स्थित होटल सिल्वर इन में आयोजित हुई। इस पंचायत में समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर अपनी एकता और अधिकारों की आवाज बुलंद की। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। समाज के लोगों ने उनका भव्य स्वागत करते हुए अपनी विभिन्न सामाजिक और विकास से जुड़ी मांगों को उनके सामने रखा।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष ओमप्रकाश रायकवार, महासचिव संतोष रायकवार,मनोज बाथम, मीडिया प्रभारी सुजीत रायकवार, राजेश मांझी सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज