Breaking News

मार्च में ही इछावर के वार्ड क्रमांक 05 में जल संकट, पार्षद का फूटा गुस्सा

मार्च में ही इछावर के वार्ड क्रमांक 05 में जल संकट, पार्षद का फूटा गुस्सा

अध्यक्ष और CMO की उदासीनता से जनता प्यासे हालात में — जिम्मेदार कौन?

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर। नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 05 में मार्च महीने में ही भीषण जल संकट खड़ा हो गया है। नलों में पानी नहीं आने से वार्ड के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर मौन साधे बैठे हैं।

वार्ड पार्षद ने नगर परिषद अध्यक्ष और सीएमओ की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उनकी लापरवाही और उदासीनता के कारण वार्ड की जनता को पानी तक नसीब नहीं हो रहा है। कई बार शिकायत और जानकारी देने के बावजूद भी अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

पार्षद हेमन्त कबाड़ी का कहना है कि मार्च में ही यदि यह स्थिति है तो आने वाले भीषण गर्मी के महीनों में हालात और भयावह हो सकते हैं। नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है।

स्थानीय रहवासियों जितेन्द्र मकरैया
मंजू मकरैया, कविता मकरैया, ने भी प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि जब समय पर पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही तो फिर नगर परिषद की व्यवस्था किस काम की। लोगों का कहना है की जल्द समस्या का समाधान किया जाए, पीने तक का पानी नहीं मिल पा रहा है, सभी नगर वासी बहुत परेशान है। प्राइवेट टैंकर बुलवाकर पानी की जरूरत को पूरा किया जा रहा। जनता मार्च में प्यासी मर रही है आगे क्या होगा यह एक बड़ा सवाल पैदा होता है।

पानी सप्लाई व्यवस्था बिगड़ी थी

शिप नदी पर ट्रांसफार्मर खराब एवं मोटर जल जाने के कारण नगर की पानी सप्लाई व्यवस्था गड़बड़ा गई थी लेकिन कल से सुचारू रूप से नल दिए जाएंगे।

अर्जुन परमार, जल प्रभारी नप इछावर

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *