Breaking News

आंगनबाडी कार्यकर्ता को ही बना दिया भाजपा कार्यकर्त्ता

भाजपा में कार्यकर्ताओं की कमी, सरकारी कर्मचारियों को ही बना दिया उपाध्यक्ष जो कि हास्यप्रद और शर्मनाक है:- राजीव गुजराती,ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, सीहोर

सीहोर | एमपी विश्वास न्यूज

सीहोर नगर भाजपा की कार्यसमिति सूची जारी होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।

इस निर्णय को लेकर कांग्रेस ज़िला अध्यक्ष राजीव गुजराती ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कदम न केवल हास्यास्पद है, बल्कि संगठन की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

उन्होंने कहा कि किसी शासकीय कर्मचारी को राजनीतिक दल में पदाधिकारी बनाना नियमों और नैतिकता के विरुद्ध माना जाता है।

इससे यह संदेश जाता है कि पार्टी में जमीनी कार्यकर्ताओं की कमी हो गई है या फिर संगठन अपने मूल सिद्धांतों से भटक रहा है।
राजीव गुजराती ने यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारियों पर दबाव बनाकर राजनीतिक कार्य कराए जाने की बातें पहले भी सामने आती रही हैं, लेकिन अब उन्हें आधिकारिक पद देना स्थिति को और चिंताजनक बनाता है।

उन्होंने इसे संगठन के भीतर खींचतान और असंतुलन का परिणाम बताते हुए कहा कि पहली बार इस तरह की स्थिति देखने को मिली है, जब परंपराओं से हटकर निर्णय लिए जा रहे हैं।

वहीं, नगर में प्रस्तावित पुल निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम का निरस्त होना भी राजनीतिक असहमति की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पक्ष के भीतर समन्वय की कमी के कारण विकास कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

🔴 “18 बिजली खंभे तोड़कर उड़ाए लाखों के तार! इछावर पुलिस ने ओमनी गैंग को दबोचा”

🔴 “18 बिजली खंभे तोड़कर उड़ाए लाखों के तार! इछावर पुलिस ने ओमनी गैंग को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *