Breaking News

रात्रि गश्त के दौरान भेरुंदा पुलिस ने की बोरिंग मशीन जब्त

रात्रि गश्त के दौरान भेरुंदा पुलिस ने की बोरिंग मशीन जब्त

बिना अनुमति बोरवेल खनन पर बोरिंग मशीन जब्त

भेरुंदा/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
भेरुंदा/सीहोर, 24 अप्रैल, 2026

भेरुंदा/सीहोर।भैरूंदा पुलिस द्वारा रात्रि गश्त के दौरान दुर्गा चौक के पास डूडी कांप्लेक्स के अंदर अवैध रूप से बोर करते हुए एक बोरिंग मशीन जब्त की गई। गश्त के दौरान जब पुलिस ने बोर लगवा रहे व्यक्ति श्रवण पंवार से बोर अनुमति के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे तो वे दस्तावेज नहीं दे पाए। दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर पुलिस द्वारा बोरिंग मशीन और उसके साथ चलने वाली लोडेड बोरिंग मशीन जब्त कर श्रवण पवार के विरूद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई उप निरीक्षक कौशलेन्द्र बघेल, लोकेश सोलंकी, आरक्षक विपिन जाट, सतेन्द्र दोहरे और सैनिक मद्दूलाल द्वारा की गई।

उल्लेखनीय है कि कलेक्टर बालागुरू के. द्वारा जिले में 31 जुलाई तक बिना अनुमति के बोरवेल खनन पर प्रतिबंध लगाया गया है।

About राजेश माँझी

Check Also

प्रवेश के साथ पर्यावरण का संकल्प: छात्र ने अनार का पौधा लगाकर की पढ़ाई की शुरुआत

शासकीय माध्यमिक शाला ढाबला माता में छात्र की अनोखी पहल, साथियों को भी दिया हरियाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *