इछावर में बजरंग दल ने पकड़ा पशुओं के चमड़े से भरा ट्रक, अल्फा प्रोटीन चमड़ा फैक्ट्री के बाहर धरने पर बैठे कार्यकर्ता
ड्राइवर का खुलासा: ‘कोलकाता से लाया हूं पशुओं का चमड़ा’

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
इछावर। जिले के काकरखेड़ा स्थित अल्फा प्रोटीन चमड़ा फैक्ट्री में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पशुओं के चमड़े से लदा एक ट्रक पकड़ लिया। घटना के बाद कार्यकर्ताओं ने फैक्ट्री के गेट पर जमकर नारेबाजी की और मालिक व ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।
ड्राइवर का खुलासा: ‘कोलकाता से लाया हूं पशुओं का चमड़ा’
ट्रक ड्राइवर ने पूछताछ में बताया कि वह कोलकाता से पशुओं का चमड़ा भरकर लाया है। उसने यह भी स्वीकार किया कि वह पहले भी कई बार इस फैक्ट्री में माल सप्लाई कर चुका है। हालांकि, फैक्ट्री मैनेजर आनंद ने इन आरोपों को नकारते हुए कहा कि वे यह माल उनका नहीं है।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज