Breaking News

“मुख्यमंत्री हाय-हाय के नारों से गूंजा वेयरहाउस—10 दिन से लाइन में किसान, तुलाई ठप”

“मुख्यमंत्री हाय-हाय के नारों से गूंजा वेयरहाउस—10 दिन से लाइन में किसान, तुलाई ठप”

“300 से 500 ट्रैक्टरों की कतार, सिर्फ 1 कांटा चालू—किराए में डूब रहा अन्नदाता”

📍हिम्मतपुरा, तहसील इछावर, जिला सीहोर

इछावर। तहसील के ग्राम हिम्मतपुरा स्थित मां शारदा वेयरहाउस और अनंत वेयरहाउस में गेहूं उपार्जन व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

हालात इतने बिगड़ गए कि परेशान किसानों ने मौके पर “मुख्यमंत्री हाय-हाय” के नारे तक लगा दिए।
दिवाडिया समिति और रामदासी समिति द्वारा की जा रही गेंहू खरीदी में भारी अव्यवस्था देखने को मिल रही है। किसानों का आरोप है कि वे 8 से 10 दिनों से अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ लाइन में खड़े हैं, लेकिन अब तक तुलाई नहीं हो पाई है।

वेयरहाउस परिसर में करीब 500 ट्रैक्टरों की लंबी कतार लगी हुई है, जिससे हालात बेकाबू हो गए हैं।

सबसे गंभीर बात यह है कि शासन के नियम के अनुसार जहां कम से कम 6 कांटे चालू होने चाहिए, वहां केवल 1 कांटा ही संचालित हो रहा है। इसी वजह से तुलाई की रफ्तार बेहद धीमी है और किसान दिन-रात इंतजार करने को मजबूर हैं।

किसानों ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली का किराया 1000 रुपये प्रतिदिन देना पड़ रहा है। इस हिसाब से 10 दिन में ही करीब 10,000 रुपये का खर्च हो जाता है। कई किसानों का कहना है कि जितनी कीमत में गेहूं बिकेगा, उससे ज्यादा तो किराए में ही नुकसान हो रहा है।

इसके अलावा मजदूरी, खाने-पीने और अन्य खर्च अलग से बढ़ रहे हैं। खुले में खड़ा गेहूं खराब होने का खतरा भी बना हुआ है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।
किसानों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

वही मौके से मीडिया ने फ़ोन कॉल के माध्यम से खाद्य आपूर्ति अधिकारी आकाश चंदेल,सीहोर से किसान की बात कराई, उन्होने किसान को विश्वास दिलाते हुए कहा की जल्द आपकी समस्या का निराकरण किया जाएगा, हो सका तो मैं स्वंम मौक़े पर पहचुंगा।

📢 किसानों की प्रमुख मांगें:

  • सभी 6 कांटे तुरंत चालू किए जाएं
  • तुलाई प्रक्रिया में तेजी लाई जाए
  • वेयरहाउस प्रबंधन की जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।

⚠️ चेतावनी:
किसानों ने साफ कहा है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

सूत्रों के हवाले से पता चला की
नान विभाग सीहोर में पदस्थ ऑपरेटर के वेयरहाउस में ऑपरेटर ने अपने चाहते समिति संस्था को मैप किया है गेहूं उपार्जन के लिए जिसमें कई अनियमितताएं सामने आ रही है और किसान आए दिन परेशान हो रहे हैं।

✅जॉच का विषय✅

एक चौंकाने वाला मामला सीहोर जिले की इछावर तहसील से सामने आया जिसमें ग्राम हिम्मतपुरा में दो वेयरहाउस हैं जहां पर सीहोर नान विभाग मे पदस्थ ऑपरेटर के बताए जा रहे हैं दोनों वेयरहाउस जिसमें दोनों संस्था आर्या रामदासी एवं दिवडिया संस्था गेंहू खरीदी कर रही है।आए दिन किसान हो रहे हैं परेशान दिन दिन भर धूप में खड़े रहते किसान वेयरहाउस में नहीं है जगह तुलाई की और ना ही किसान को पीने के पानी की व्यवस्था है ना टेंट की व्यवस्था है ना चाय नाश्ते की व्यवस्था है न बैठने की व्यवस्था है तीन-तीन दिन में आ रहा है किसानों का नंबर शासन की नीति के विरुद्ध नान विभाग मे ऑपरेटर होते हुए भी वेयरहाउस का संचालन कर रहे हैं सूत्र बताते हैं पार्टनरिंग में चल रहा है पूरा काम यह सब जांच का विषय है हालांकि हम इस खबर की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

About राजेश माँझी

Check Also

🌟 प्रवेश सूचना : सत्र 2026–27🌟

🌟 प्रवेश सूचना : सत्र 2026–27🌟 🚀 अपने उज्जवल भविष्य की शुरुआत करें! स्नातक (UG) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *