Breaking News

4 डिसमिल जमीन बनी खूनी संघर्ष की वजह, इछावर में मचा हड़कंप

4 डिसमिल जमीन बनी खूनी संघर्ष की वजह, इछावर में मचा हड़कंप

इछावर में जमीन विवाद बना रणक्षेत्र: तहसीलदार के फैसले के बाद दो पक्ष भिड़े

चाकू, लाठी और चीख-पुकार…
6 गंभीर घायल, ज़िला अस्पताल रेफर….

इछ्वार, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर। नगर में शुक्रवार को जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। कॉलोनी क्षेत्र के पास स्थित करीब 4 डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों ओर से लाठी-डंडों और धारदार हथियारों का खुलकर इस्तेमाल हुआ, जिसमें 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के मुताबिक उक्त जमीन को लेकर लंबे समय से तहसील न्यायालय में मामला विचाराधीन था। बताया जा रहा है कि बीते 30 अप्रैल को तहसीलदार द्वारा रवि नामक व्यक्ति के पक्ष में आदेश जारी किया गया था। शुक्रवार को जमीन पर कब्जे को लेकर दूसरा पक्ष विरोध में आ गया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पहले तीखी बहस हुई और फिर मामला हिंसक झड़प तक पहुंच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में दोनों पक्षों के 3-3 लोग घायल हुए हैं। कई घायलों के शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल इछावर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही इछावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं इलाके में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना दोबारा न हो सके।

About राजेश माँझी

Check Also

टीम संडे के सुकून द्वारा 500 दिनों से निरंतर निशुल्क भोजन सेवा संचालित

टीम संडे के सुकून द्वारा 500 दिनों से निरंतर निशुल्क भोजन सेवा संचालित “टीम संडे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *