Breaking News

‘वेतन जनता का, सेवा भाजपा की?’ कांग्रेस का हमला, अधिकारियों को चूड़ी पहनाने की चेतावनी

“भाजपा के बंधुआ नहीं, जनता के सेवक बनो” : कांग्रेस का हंगामा, चूड़ी पहनाने की चेतावनी से गरमाई सियासत

“नाले की गंदगी लेकर नगर परिषद पहुंची कांग्रेस: ‘जनता त्रस्त, प्रशासन मस्त’ के नारों से गूंजा इछावर”

इछावर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज

इछावर/सीहोर।नगर परिषद इछावर की कार्यप्रणाली के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस ने जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए प्रशासन पर लापरवाही और जनसमस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। वार्ड क्रमांक 15 में वर्षों से नालों की सफाई नहीं होने को लेकर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा।

कांग्रेस कार्यकर्ता पहले वार्ड में एकत्र हुए और नाले के किनारे धरने पर बैठकर नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने खुद नाले में उतरकर सफाई शुरू कर दी। नाले से निकली सड़ी-गली गंदगी, कीचड़ और कचरे को ट्रॉली में भरकर कांग्रेस नेता सीधे नगर परिषद कार्यालय पहुंच गए और परिषद के मुख्य गेट के सामने ही कचरा डंप कर दिया।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा आम जनता भुगत रही है। शहर में जगह-जगह अधूरे निर्माण कार्य पड़े हैं, नालियां गंदगी से अटी हुई हैं और जिम्मेदार अधिकारी कार्यालयों में बैठकर केवल कागजी कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता अब जवाब मांग रही है और कांग्रेस जनता की आवाज बनकर सड़क पर उतरने से पीछे नहीं हटेगी।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि नगर परिषद ने जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया तो आने वाले दिनों में उग्र जनआंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

नगर परिषद कार्यालय के बाहर कचरा डंप किए जाने और कांग्रेस के इस आक्रामक प्रदर्शन से पूरे नगर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब लोगों की नजर इस बात पर टिकी है कि प्रशासन सफाई और विकास कार्यों को लेकर कोई ठोस कार्रवाई करता है या फिर विरोध का यह सिलसिला और तेज होगा।

About राजेश माँझी

Check Also

जल है जीवन का आधार, संरक्षण में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी – प्रभारी मंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *