Breaking News

भैरुंदा पुलिस द्वारा सागौन की लकड़ी से भरी पिक-अप गाड़ी पकडी

गाड़ी मेें अवैध रूप से रखी 12 नग सागोन लकड़ी और पिकअप वाहन कुल 9 लाख रुपये का माल ज़प्त

प्राथमिक कार्यवाही कर वन विभाग को सुपुर्द की लकड़ी भरी गाड़ी

भैरुंदा, एमपी विश्वास न्यूज

थाना भैरुंदा, जिला सीहोर

भैरुंदा/सीहोर।घटना विवरण-दिनाँक 23.06.26 को थाना भैरुंदा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक बोलेरो पिकअप वाहन MP47-ZD-7754 भोपाल इंदौर रोड पर नंदगांव के पास खड़ा हुआ है जिसमें पीछे प्लास्टिक की पन्नी से ढकी सागौन की लकड़ी भरी हुई है, जो अवैध रूप से लेकर जाने वाले हैंl

पुलिस कार्यवाही –
सूचना प्राप्ति के पश्चात वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुनीता रावत एवं एसडीओपी रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन मेें थाना भेरुंदा की पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा तो एक पिकअप वाहन खड़ा दिखा इसका वाहन चालक मौके से फरार हो गया था एवं वाहन को चेक करने पर पीछे सागौन की लकड़ी के 12 नग भरे हुए थेl प्रथम दृष्टिया सभी 12 नग अवैध रूप से सागोन के पेड़ की कटाई के पश्चात अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे थे, जो मौके से पिकअप वाहन सहित 12 नग सागौन की लकड़ी के बरामद कर थाने लेकर आए एवं वन विभाग को सूचना देकर वाहन एवं लकड़ी वन विभाग लाडकुई को सुपुर्द की गईl

प्रकरण में वन विभाग द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में प्रआर दिनेश जाट, प्रआर. धर्मेंद्र गुर्जर, आर. लवकेश की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

About राजेश माँझी

Check Also

मुख्य सचिव ने किया भाऊखेड़ी आजीविका पार्क का निरीक्षण

मुख्य सचिव ने की महिलाओं की दक्षता और प्रस्तुतिकरण की सराहना ऑर्गेनिक उत्पादों के सर्टिफिकेशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *