Breaking News

तीन माह का वेतन नहीं मिलने पर 13 आउटसोर्स कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, मंत्री का काफिला रोककर बताई समस्या

इछावर, एमपी विश्वास न्यूज
संपर्क,9200718280

इछावर। सिविल अस्पताल इछावर में कार्यरत 13 आउटसोर्स मल्टीटास्क वर्कर पिछले तीन माह का वेतन नहीं मिलने से परेशान होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उन्हें बकाया तीन माह का वेतन नहीं मिलता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इन कर्मचारियों को प्रतिमाह महज 10 से 12 हजार रुपए वेतन मिलता है, जिससे उनके परिवारों का भरण-पोषण होता है। वहीं इछावर क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों में पदस्थ अन्य आउटसोर्स कर्मचारी भी वेतन नहीं मिलने की समस्या से जूझ रहे हैं।

हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों में दिनेश जाट, गोविंद कोर, आशीष मालवीय, आकाश वर्मा, कमलेश वर्मा, दीपक वर्मा, सतीश वर्मा, सचिन वर्मा, अंकित वर्मा, भूरी बाई, कुसुम बाई, सरिता वर्मा और बबीता मेवाड़ा शामिल हैं।

कर्मचारियों के मुताबिक, आउटसोर्सिंग का काम CEDMAP कंपनी के माध्यम से संचालित हो रहा है, लेकिन वेतन को लेकर उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे जनकल्याण शिविर में शामिल होने जा रहे प्रभारी मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक करण सिंह वर्मा का काफिला कर्मचारियों ने रोककर अपनी समस्या बताई। इस पर मंत्री ने बीएमओ से बात करने का आश्वासन दिया।

इधर, कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हड़ताल पर बैठने के बाद बीएमओ ने अस्पताल प्रबंधन को फोन कर उन्हें पुलिस के हवाले करने या अस्पताल परिसर से हटाने की बात कही। कर्मचारियों का कहना है कि वे अस्पताल में अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हैं, लेकिन तीन माह का वेतन मांगने पर भी उन्हें राहत नहीं मिल रही है।

अब सवाल यह है कि मामूली वेतन पर काम करने वाले इन कर्मचारियों को दो माह की मेहनत का पैसा कब मिलेगा? आखिर वेतन भुगतान की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई आगे क्यों नहीं आ रहा है?

About राजेश माँझी

Check Also

मंत्री एवं विधायकों की उपस्थिति में स्वामित्व योजना के तहत शुभ धनतेरस पर जिले में संपन्न हुआ पंजीयन कार्य

बुधनी के विधायक रमाकांत भार्गव, सीहोर के विधायक सुदेश राय एवं आष्टा के विधायक गोपालसिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *