
💐💐 विनम्र श्रद्धांजलि💐💐
भारत की अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार करने वाले महान अर्थशास्त्री पूर्व प्रधानमत्री मनमोहन सिंह का 92 वर्ष की उम्र मे निधन से भारत ने आर्थिक सुधारो का एक अभूतपूर्वi योद्धा खो दिया है।
एमपी विश्वास न्यूज़
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन की खबर अत्यंत दुःखद है। उनका जीवन सादगी, विद्वता और सेवा का प्रतीक रहा। उन्होंने अपने नेतृत्व से भारत को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन हो गया है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद गुरुवार शाम को उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। रात करीब आठ बजे एम्स (Delhi AIIMS) की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था।92 वर्षीय सिंह को अस्पताल के आपातकालीन विभाग में लाया गया था। उनके अस्पताल में भर्ती होने का कारण तत्काल पता नहीं चल पाया है।
बताया जा रहा है कि उन्हें हार्ट से संबंधित परेशानी थी।प्रारंभिक जीवन और शिक्षा मनमोहन सिंह ने अपनी शिक्षा पंजाब विश्वविद्यालय से शुरू की और 1952 और 1954 में अर्थशास्त्र में बैचलर ऑफ आर्ट्स और मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त की। यहां से वे कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय आए और 1957 में अर्थशास्त्र में प्रथम श्रेणी ऑनर्स की डिग्री और डी. फिल के साथ स्नातकोत्तर प्राप्त किया।राजनीतिक कैरियरउनके राजनीतिक करियर की शुरुआत 1971 में वाणिज्य मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के रूप में हुई। जल्द ही वह मुख्य आर्थिक सलाहकार और वित्त मंत्रालय में सचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हुए। कई मायनों में 1991 से 1996 तक वित्त मंत्री के रूप में सिंह की वित्त नीतियों ने भार अर्थव्यवस्था को बदल दिया।प्रधानमंत्री रहते पाईं ये उपलब्धियां मनमोहन सिंह ने अर्थव्यवस्था को उदार बनाने में निभाई अहम भूमिका।रुपये को सस्ता करने, कर के बोझ को कम करने का किया काम।जब अर्थव्यवस्था विनाशकारी स्थिति में थी तब भारत में विदेशी निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए कठोर सुधार प्रस्तुत किए।
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज