Breaking News

ग्रामीणों का आरोप ठेकेदार की मनमानी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप ठेकेदार की मनमानी, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन नर्मदा परियोजना अंतर्गत ग्राम मे ठेकेदार की मनमानी से डाली जा रही पाईपलाईन

इछावर राजेश माँझी,एमपी विश्वास न्यूज़

सीहोर जिले के इछावर तहसील के ग्राम अतरालिया के ग्रामीणों का आरोप है की नर्मदा परियोजना पाइप लाइन के कार्य में ठेकेदार द्वारा मनमानी की जा रही है। ग्रामीणों ने एसडीएम में जाकर ठेकेदार के नाम शिकायत की है। ग्रामीणों का कहना है की हमे बिना सूचना दिए हुए ठेकेदार दिन में मशीन ना चलाकर रात्रि में हमारी जमीन में मशीन से खुदाई का कार्य करते है।उक्त ठेकेदार द्वारा हम समस्त ग्रामवासी को बिना सूचना दिए हुए जमीन में खुदाई की जा रही है, एवं हमारी उपजाऊ जमीन को बंजर जमीन बनाने का कार्य किया जा रहा है, ठेकेदार द्वारा खेत से निकलने वाली मिट्टी को नीचे दबाया जा रहा है, ओर मुरम को ऊपर की जा रही है, जिससे की हमारी उपजाऊ जमीन बंजर होगी।ठेकेदार द्वारा कृषको को उचित मापदण्डो के तहत मुआवजा राशि नहीं दी जा रही है, न किसी प्रकार की किसी को कोई सूचना आदि नहीं दी जाती है, जहाँ से ठेकेदार की मर्जी होती है, वही से खुदाई कराई जाती है।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …