मृतक के परिजन लगा रहे पुलिस पर लापरवाही के आरोप
ग्रामीणों की मांग फॉरेंसिक टीम ही करे पोस्टमार्टम
परिजनों का कहना
जिस जगह परिजन तीन दिन से ढूंढ रहे उसी जगह पर अचानक से शव कैसे मिला

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
मामला सीहोर जिले के रतनपुर तुमडी गांव का।
सीहोर जिले के रतनपुर तुमडी गांव में पिछले तीन दिन से लापता चल रही एक बुजुर्ग महिला धापू बाई का शव सुबह करीब 10 बजे सड़क किनारे मिलने से हड़कंप मच गया।परिजनों ने सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस मौके पर देर से पहुंची, तो वही पोस्टमार्टम के लिए शव को लाने के लिए शव वहां भी नहीं भेजा गया इसके बाद परिजन खुद अपने ट्रैक्टर ट्राली में रखकर शव को रख कर इछावर पोस्टमार्टम के लिए लेकर आए।
इस पूरा मामले में परिजनों का कहना है कि हमने तीन दिन पहले पुलिस थाने आकर माताराम की गुमशुदा की रिपोर्ट भी लिखी थी लेकिन पुलिस ने कहीं भी नहीं खोजा और हमारे बयान भी नहीं लिखे, हमने हमारे स्तर पर ही माताराम की खोजबीन जारी रखी ओर आज एक ऐसे स्थान पर शव मिला है,जहां हम कई दफा ढूंढ चुके हैं लेकिन वहां शव नहीं था किसी ने उन्हें आज ही मार कर फेंका है।
इछावर के ग्राम रतनपुर तुमड़ी से 2 दिन पहले लापता हुई महिला का शव प्राप्त हुआ है जिसे पोस्टमार्टम के लिए इछावर लाया गया अभी कुछ भी कह पाना संभव नहीं है, पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी..
कमलेश चौहान सब इंस्पेक्टर इछावर थाना

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज