Breaking News

स्कूल चले अभियान का शुभारंभ,प्रवेश उत्सव में शामिल हुए,राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा

जिस स्कूल से ली शिक्षा दीक्षा उसी स्कूल में प्रवेश उत्सव आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

मंच से शिक्षकों को दी हिदायत की जैसे अपने बच्चों को घर पढ़ाते हैं स्कूलों में भी वैसे ही बच्चों को पढ़ाया जाए

गांव गांव जाकर शासकीय स्कूलों के प्रति बच्चों के पालकों को जागरूक करें

आज 41 करोड़ की बिल्डिंग में हमारे बच्चे पढ़ेंगे तो इतनी बड़ी बिल्डिंग किसी प्राइवेट स्कूल के पास नही है।

इछावर। आज इछावर में स्कूल चले अभियान के अन्तर्गत प्रवेश उत्सव सीएम राइस स्कूल इछावर में मनाया गया।आयोजन में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा उपस्थित रहे, उन्होने अपने संबोधन में बच्चो से कहा की..

अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें हर बच्चे में एक गुण विशेष होता है जिससे वह जीवन में अपने एक अलग ही पहचान बनाता है। मैं स्कूल में सभी विषय में कमजोर था लेकिन राजनीति शास्त्र में मेरी गहरी रुचि थी और मैं उसी में आगे अध्ययन किया और आज आप सबके बीच लगातार विधायक और मंत्री के रूप में आपकी सेवा कर रहा हूं।

आयोजन में रहे उपस्थित
वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्त्ता सीहोर सन्नी महाजन,जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराना, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि जगदीश पटेल,पप्पू नागर,भूपेंद्र सिसोदिया,सुनील राठी, अनिल चौहान शासन प्रशासन जिला शिक्षा अधिकारी संजय तोमर,एसडीएम, तहसीलादर शासन प्रशासन सहित सीएम राइस स्कूल के प्राचार्य शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छात्राएं आयोजन में मौजूद रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

हर्ष मेधा सम्मान 2026: ढाबलाराय के मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ाया मनोबल

ढाबलाराय/एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क 9200718280 इछावर।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर्ष प्रकृति संवर्द्धन समिति द्वारा शिक्षा …