क्लीनिक की विडियो हुई वायरल

इछावर/सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज राजेश माँझी
इछावर (सीहोर), 14 मई 2025 — इछावर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम बावड़ियां चोर में एक बंगाली व्यक्ति द्वारा बिना किसी वैध पंजीकरण एवं चिकित्सकीय योग्यता के अवैध रूप से क्लीनिक संचालित करने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, उक्त डॉक्टर पिछले कई वर्षों से गांव में चिकित्सा सेवा देने का दावा कर रहा है, जबकि उसके पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था की डिग्री नहीं है।

ग्रामीणों ने बताया कि उक्त व्यक्ति बीमार व्यक्तियों का इलाज करने के साथ-साथ दवाइयाँ भी स्वयं उपलब्ध कराता है, और बाटल, इंजेक्शन भी लगाता है जिससे कई मरीजों की हालत और भी खराब हो गई है। क्षेत्रवासियों में इसको लेकर गहरी चिंता और आक्रोश व्याप्त है।
प्रशासन से की गई कार्रवाई की मांग
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि इस अवैध क्लीनिक पर तुरंत कार्रवाई की जाए, ताकि किसी भी बड़े हादसे से बचा जा सके। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो यह क्लीनिक किसी की जान पर बन सकता है।

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि बिना प्रमाणित डिग्री और पंजीकरण के किसी भी व्यक्ति द्वारा इलाज करना न सिर्फ अवैध है, बल्कि यह मरीज की जान के साथ खिलवाड़ भी है। ऐसे फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही होनी चाहिए।
जिला प्रशासन की भूमिका
अब देखना यह है कि जिला कलेक्टर और इछावर तहसील प्रशासन इस मामले में कब तक कार्रवाई करते हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि प्रशासन जल्द ही कार्रवाई कर गांव को इस अवैध और खतरनाक चिकित्सा गतिविधि से मुक्त कराएगा।
आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है, जल्द निरीक्षण कर मामले की जॉच की जाएगी।अवैध क्लीनिक की ख़बर सही पाई गईं तो डॉक्टर के ख़िलाफ़ उचित कार्रवाई कर क्लीनिक सील किया जाएगा।
अंकित चांडक
सीबीएमओ
सिविल अस्पताल इछावर
एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज