Breaking News

शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

इछावर/सीहोर।नगर परिषद इछावर के अध्यक्ष देवेंद्र वर्मा की माता जी के निधन पर शोक संवेदना प्रकट करने केंद्रीय कृषि मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उनके निवास पहुंचे।

शिवराज सिंह चौहान ने स्वर्गीय माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार के सदस्यों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि माता का आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है, उनका निधन परिवार ही नहीं, समाज के लिए भी गहरी क्षति है।

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान कुछ समय परिवार के साथ व्यतीत कर दुख की इस घड़ी में धैर्य और संबल बनाए रखने की प्रार्थना की।

उनके साथ भाजपा के युवा नेता विष्णु करण सिंह वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कैलाश सुराणा,जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *