Breaking News

“उप स्वास्थ्य केंद्र बना शोपीस, बीमारों की मजबूरी बनी दूरी!”

सीहोर/इछावर। जिले के इछावर विकासखंड अंतर्गत ग्राम ढाबला राय का उप स्वास्थ्य केंद्र ग्रामीणों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहा। स्थानीय ग्रामीणों की शिकायत है कि यह केंद्र सप्ताह में केवल एक-दो दिन ही खुलता है, जबकि बाकी दिनों में यहां ताले लटके रहते हैं।

इलाज के लिए मजबूरन ग्रामीणों को 15 किलोमीटर दूर इछावर सिविल अस्पताल जाना पड़ता है, या फिर प्राइवेट हॉस्पिटल की ओर जाना पड़ता है,जिससे न केवल समय की बर्बादी होती है, बल्कि किराया और परेशानी भी बढ़ जाती है। गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि उप स्वास्थ्य केंद्र को नियमित रूप से संचालित किया जाए और वहां स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाएं अपने गांव में ही मिल सकें।

बता दे की उप स्वास्थ्य केंद्र ढाबला राय मे ग्रामीणों का कहना है की सी एच ओ वेजांता चौहान पदस्थ है,जो सीहोर से अपडाउन करती है।वही एमपीडब्ल्यू, एएनएम सहित तीन कर्मचारी पदस्थ है। लेकिन समय पर कोई नहीं आता,सप्ताह में एक दो रोज केन्द्र खुलता है। मीडिया टीम जब मौके पर पहुंची तो केन्द्र के मैन गेट पर ताला लटका हुआ मिला, वही गेट के सामने परिसर के चारो ओर गंदगी का भण्डार देखने को मिला। गंदगी देखकर ऐसा लगा की कई दिनो से केंद्र खुला ही नही है।

जब मीडिया टीम ने मौके से फ़ोन के माध्यम से सी एच ओ मैम वेजांता चौहान से बातचीत की तो उनका यह कहना था की मैं केन्द्र के कार्य से सीहोर गई हु। और केन्द्र प्रीतिदिन समय से खुलता है।

आपके द्वारा मामला संज्ञान में आया है की उप स्वास्थ्य केंद्र ढाबला राय प्रीतिदिन् नही खुलता, अधिकतर समय ताला लगा मिलता है, यदि ऐसा है तो मै जॉच कराता हू और नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण लेता हूं।

अंकित चांडक
सीबीएमओ
सिविल अस्पताल इछावर

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *