Breaking News

इछावर में निकाली जा रही धूमधाम से महाकाल की सवारी

इछावर।इछावर में आज माहौल भक्तिमय है… चारों ओर हर-हर महादेव के जयकारे गूंज रहे हैं… मौका है श्रावण माह की विशेष महाकाल सवारी का, जो पूरे नगर में धूमधाम से निकाली जा रही है।

श्रावण मास की शुक्ल पक्ष तृतीया को इछावर नगर में भगवान महाकाल की परंपरागत सवारी बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली जा रही है। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों की थाप और शिव भक्तों की टोलियां हर तरफ माहौल को शिवमय बना रही हैं।

सवारी की शुरुआत नगर के मेहता पेट्रोल पंप से हुई। भगवान शिव की झांकी को फूलों से भव्य रूप से सजाया गया है। रथ में विराजमान महाकाल की एक झलक पाने को श्रद्धालु उमड़ पड़े।

“हर साल की तरह इस बार भी महाकाल की सवारी देखने का सौभाग्य मिला है… मन में असीम शांति और भक्ति की अनुभूति हो रही है।”

सवारी नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई विश्राम स्थल तक पहुंचेगी। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत के लिए मंच सजाए हैं, साथ ही फूलों की वर्षा कर भगवान शिव का अभिनंदन किया जा रहा है। भजन मंडलियों द्वारा शिव भजनों की प्रस्तुति माहौल को भक्तिरस में सराबोर कर रही है।

नगर परिषद और पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि सवारी शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो।

About राजेश माँझी

Check Also

ग्राम आबिदाबाद में किया गया साधारण सभा का आयोजन।

22 ग्रामों की लगभग 250 दीदीयो की उपस्थिति रही। इछावर,एमपी विश्वास न्यूजसंपर्क,9200718280 इछावर।मंगलवार को ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *