“डिलीवरी के बाद इंजेक्शन लगते ही मौत? सीहोर के प्राइवेट मां गायत्री हॉस्पिटल पर फूटा गुस्सा”
“5 मिनट में बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया गलत इंजेक्शन और लापरवाही का आरोप — अस्पताल में हंगामा, जांच की मांग तेज”

सीहोर, एमपी विश्वास न्यूज
सीहोर।सीहोर जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल मां गायत्री हॉस्पिटल में इलाज के दौरान महिला की मौत के बाद सोमवार को जमकर हंगामा हो गया। मृतका की पहचान मयूरी राठौर के रूप में हुई है।
परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही तथा गलत इंजेक्शन देने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
परिजनों और क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन एवं सीएमएचओ को ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

एमपी विश्वास न्यूज़ लोगों की विश्वसनीय आवाज